शेयर बाजार में आज मजबूती के साथ कारोबार होते हुए नजर आया है. अमेरिका में पिछले कारोबारी सेशन में डाउ जोन्स 0.49%, नैस्डेक 1.19% और S&P 500 0.73% की बढ़त के साथ बंद हुए. कमजोर अमेरिकी जॉब रिपोर्ट और 4.2% बेरोजगारी दर को बाजार ने पॉजिटिव संकेत के तौर पर लिया. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 1,700 अंक मजबूत है, जबकि चीन और कोरिया के बाजार आज बंद हैं. दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड 0.47% फिसलकर 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. यूएस बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई है.
सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी
शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. सेंसेक्स 496.69 अंक यानी 0.69% बढ़कर 72,406.39 पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 138.35 अंक यानी 0.62% की बढ़त के साथ 22,560.30 पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कुल 2,252 शेयरों में तेजी, 1,322 शेयरों में गिरावट और 216 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
Nykaa के शेयर में 3.69% की तेजी
FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) के शेयरों में आज कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 3.69% बढ़कर ₹336.95 पर पहुंच गया.
HDFC Bank के लोन और डिपॉजिट में अच्छी बढ़त
HDFC Bank ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. बैंक का ग्रॉस एडवांस 16.3% बढ़कर ₹32.19 लाख करोड़ हो गया, जबकि डिपॉजिट 18.8% बढ़कर ₹33.27 लाख करोड़ पहुंच गया. CASA डिपॉजिट भी 10.8% बढ़कर ₹10.52 लाख करोड़ रहा. शेयर ₹8.30 यानी 1.15% की बढ़त के साथ ₹727.65 पर कारोबार कर रहा था. दिन में यह ₹734 के उच्चतम और ₹725.35 के निचले स्तर तक गया.
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला है. सेंसेक्स 429.97 अंक यानी 0.60% की बढ़त के साथ 72,339.67 पर खुला है. वहीं, निफ्टी 119.40 अंक यानी 0.53% चढ़कर 22,541.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
प्री-ओपनिंग में बाजार मजबूत
प्री-ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 569 अंक यानी 0.79% बढ़कर 72,478.70 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 64.40 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 22,486.35 पर कारोबार कर रहा है.
DIIs ने की 10,000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी
घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार में खरीदारी जारी रखी. DIIs ने 1 अक्टूबर को 10,041.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. उन्होंने 25,420.04 करोड़ रुपये की खरीदारी की और 15,378.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
FIIs की बिकवाली जारी
1 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की. NSE के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने कुल 9,484.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. उन्होंने 12,260.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 21,744.48 करोड़ रुपये की बिक्री की.

