Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानचूरू में सफाई और स्ट्रीट लाइट चालू करवाने की मांग: शहर...

चूरू में सफाई और स्ट्रीट लाइट चालू करवाने की मांग: शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन – Churu News



शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

नियमित सफाई, जल निकासी, नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद और कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफिक मंडेलिया के निर्देश पर चूरू शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण ने बताया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का टेंडर जल्द जारी करने की मांग की गई है। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था, जल निकासी, नालों की सफाई और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग भी की गई है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्टर से मिलेंगे। इस मौके पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, रामेश्वर प्रजापति, अली मोहम्मद भाटी, विमल शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments