शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार दोपहर अचानक सोयाबीन की खरीदी बंद हो गई। इससे किसानों को परेशानी हुई। मंडी में इन दिनों रोजाना 10 से 12 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हो रही है।
सुबह नीलामी शुरू होने के बाद कुछ समय तक खरीदी चली। लेकिन, व्यापारियों को भुगतान के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से दोपहर में खरीदी रोक दी गई। खरीदी बंद होने के बाद किसान तेज गर्मी में दोबारा नीलामी शुरू होने का इंतजार करते दिखे।
ग्राम बर्डिया गुर्जर के किसान इंदर सिंह पटेल ने बताया कि सुबह खरीदी शुरू होने के कुछ देर बाद ही बंद हो गई, जिससे किसानों को दिक्कत हुई।
मंडी सचिव मोहनलाल मालवीय ने बताया कि बैंकों द्वारा व्यापारियों को पर्याप्त राशि नहीं मिलने से खरीदी पर असर पड़ा है। किसानों को दो लाख रुपए तक नकद भुगतान का नियम है। समय पर भुगतान नहीं होने पर विवाद हो सकता है।
उन्होंने बताया कि भुगतान व्यवस्था के लिए बैंकों को पत्र लिखा है। सचिव ने यह भी कहा कि खरीदी कुछ समय के लिए रुकी है और जल्द ही नीलामी शुरू हो जाएगी।
Source link
शाजापुर मंडी में सोयाबीन खरीदी रुकी: किसान परेशान, व्यापारियों को भुगतान के लिए बैंक से नहीं मिली राशि – shajapur (MP) News
RELATED ARTICLES

