Tuesday, October 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी में ग्रामीण महिलाओं का संवाद कार्यक्रम: हुनर से आत्मनिर्भरता की...

वाराणसी में ग्रामीण महिलाओं का संवाद कार्यक्रम: हुनर से आत्मनिर्भरता की मिली जानकारी, डिजिटल बैंकिंग अपनाने पर दिया जोर – Varanasi News




वाराणसी में साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (एआईआरडी) की ओर से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारत सरकार और विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘विरासत से आत्मनिर्भरता हुनर, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से नई आजीविका की ओर’ विषय पर संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रशिक्षण और पारंपरिक हुनर को रोजगार, उद्यमिता, बाजार और स्थायी आय से जोड़ना था। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बाबतपुर के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष राय ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने महिलाओं से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक रहने की अपील की। एआईआरडी के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा, “प्रशिक्षण तभी सार्थक है, जब उसका परिणाम रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता में दिखाई दे।” कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments