Wednesday, October 7, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAmazon Sale में सस्ता मिलेगा Motorola G57 Power, मिलती है 7000mAh की...

Amazon Sale में सस्ता मिलेगा Motorola G57 Power, मिलती है 7000mAh की बैटरी


Motorola के पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन G57 Power को सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल में यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक का भी लाभ मिलेगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 7 अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

Motorola G57 Power पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन भारत में पिछले साल 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। बाद में मोटोरोला के इस फोन की कीमत बढ़ गई है। इस स्मार्टफोन को अमेजन पर 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन सेल में यह फोन 20,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Motorola G57 Power के फीचर्स

लेनोवो ओन्ड ब्रांड G57 Power में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। साथ ही, फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H प्रोटेक्शन और IP64 रेटेड है यानी फोन पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।

Moto G57 Power में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यही नहीं, यह फोन AI फीचर्स से लैस है। इस फोन में 7000mAh बैटरी के साथ USB Type C फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक चलती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, LTE, WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S27 Ultra के कलर ऑप्शन आए सामने, लॉन्च से पहले लीक हुए कई फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments