Monday, November 23, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत: खेत में...

भोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत: खेत में काम करने गए थे, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे – Bhojpur News




भोजपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। उसे रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव वार्ड नंबर-3 निवासी राम अयोध्या सिंह के बेटे राज बिहारी सिंह (41) है। राज बिहारी सिंह पेड़ के नीचे खड़े थे। उनके साथ महिला समेत 2 लोग भी थे। जो झुलस गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव की है। पानी पटाने गए थे तीनों राज बिहारी सिंह पेशे से किसान थे और खेती करते थे। घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव के रामगति सिंह (50) और उसी गांव के निवासी विजय सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी शामिल है। मृतक के भतीजे अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों खेत में पानी पटाने गए थे। तभी बारिश शुरू हो गई और वे तीनों महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी लीलावती देवी और दो बेटी शारदा कुमारी, प्रभा कुमारी व एक बेटा राकेश कुमार है। उनकी पत्नी लीलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments