Friday, October 9, 2026
Homeफूडठंड आते ही बाजार में छा जाता है ये खट्टू फल, स्ट्रॉबेरी...

ठंड आते ही बाजार में छा जाता है ये खट्टू फल, स्ट्रॉबेरी जैसा अंदाज, जानें रेट


Last Updated:

छतरपुर जिले में ठंड के मौसम में खट्टू फल बाजार में आ गया है. यह दिखने में स्ट्रॉबेरी जैसा लाल और स्वाद में खट्टा होता है, जिसकी कीमत फिलहाल 80 रुपये प्रति किलो है. इस फल का उपयोग चटनी बनाने में होता है.

Top Deals Inside

Khatoo Fruit. मप्र के छतरपुर जिले में ठंड मौसम में बाजारों में एक ऐसा भी फल देखने को मिलता है जिससे क्षेत्रीय भाषा में खट्टू फल कहा जाता है. ये दिखने में लाल रंग का होता है और स्वाद में खट्टा होता है. इसके छिलकों को सूखा भी खाया जाता है. साथ ही ठंड सीजन में इसकी चटनी भी बनाई जाती है. जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं. फिलहाल बाजार में इसका भाव 80 रुपए किलो है.

छतरपुर के हाट बाजार में सब्जी बेच रहे दुकानदार धनीराम बताते हैं कि छतरपुर जिले में ठंड मौसम में एक ऐसा फल आता है जिसे खट्टू फल कहा जाता है. इसे क्षेत्रीय भाषा में छिटकना (चिकना) भेड़ा भी कहा जाता है. इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. ये स्वाद में खट्टा होता है इसलिए इसे खट्टू फल भी कहा जाता है.

दिखने में स्ट्रॉबेरी जैसा
दादा बताते हैं कि ये फल दिखने में लाल रंग का स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है. स्ट्रॉबेरी जैसा खट्टा भी होता है लेकिन इसके खाने का तरीका अलग होता है. इसे खाने के लिए सबसे पहले इसे छीला जाता है. फिर इसके छिलकों को ही खाया जाता है. लेकिन इसके बीज को नहीं खाया जाता है. अगर आप इसका पेड़ तैयार करना चाहते हैं तो इसके बीज को घर में रख सकते हैं.

चटनी के लिए फेमस
दादा बताते हैं कि ठंड सीजन में तरह-तरह की चटनी खाई जाती हैं. इस खट्टू फल की भी चटनी खाई जाती है. इसकी चटनी में खटास होता है. जैसे कवीट यानी कैथा की चटनी में खटास होता है वैसे ही इसकी चटनी भी खट्टी होती है. इसकी चटनी तैयार करने के लिए हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाकर खट्टू फल के साथ सिलबट्टे में पीस लेना है. इस तरह खट्टू फल की स्वादिष्ठ चटनी तैयार कर लेना है. इसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं या सूखी भी खा सकते हैं. ये फल विटामिन सी का भंडार है.

80 रुपए किलो कीमत
दुकानदार बताते हैं कि इसका पेड़ होता है. हमारे यहां पेड़ लगा है. हमारे पेड़ में ये फल सीजन में सबसे पहले आ जाते हैं. अभी इसकी डिमांड ठंड भर रहेगी. अभी इसकी आवक शुरू हुई है. इसलिए बाजार में इसका भाव 80 रुपए किलो है. हालांकि, आगे आवक बढ़ेगी तो इसका भाव 40 रुपए किलो हो जाएगा.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

With more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments