आगर-सुसनेर मार्ग पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 25 साल के युवक अर्जुन सिंह की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से गांव खनोटा जा रहा था, तभी उसकी बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अर्जुन के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत सुसनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पिता ईश्वर सिंह सोंधिया निवासी ग्राम खनोटा के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
ट्रक में घुसी बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत: आगर-सुसनेर मार्ग पर हादसा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया – Agar Malwa News
RELATED ARTICLES

