Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडअगर सैफ मान लेते मां शर्मिला टैगोर की ये बात, अटैक के...

अगर सैफ मान लेते मां शर्मिला टैगोर की ये बात, अटैक के बाद नहीं होते ट्रोल, अब किया अस्पताल की इस घटना का खुलासा


Last Updated:

सैफ अली खान ने टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शो में अस्पताल से व्हीलचेयर के बिना बाहर जाने का कारण बताया, शर्मिला टैगोर की सलाह नहीं मानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं.

सैफ अली खान ने अटैक की घटना को याद किया.

मुंबई. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में गेस्ट बनकर आए थे. यहां पर उन्होंने इस साल की शुरुआत में उनके घर पर हुए अटैक के बारे में बात की. इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्होंने सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शर्मिला टैगोर से बात की थी. शर्मिला टैगोर ने तब ट्विंकल खन्ना को बताया था कि उन्होंने सैफ को अस्पताल से बाहर व्हीलचेयर पर जाने की सलाह दी थी. इसे सैफ ने नहीं माना. इसकी वजह यहां सैफ अली खान ने शेयर की.

दरअसल, जब सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे थे तो कोई कह रहा था कि व्हीलचेयर से जाओ, और कोई कह रहा था कि स्ट्रेचर पर लेटकर एंबुलेंस में जाना चाहिए. मगर तब सैफ अली खान ने तय किया कि वह चलकर बाहर जाएंगे. जब उन्होंने ऐसा किया तो सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि सैफ को कुछ नहीं हुआ है, यह सब एक ड्रामा है, और उन्होंने मेडिकल क्लेम के लिए ही यह सब रचा है.

इस तरह की अफवाहों से बचने के लिए ही शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान को व्हीलचेयर से घर जाने की हिदायत दी थी, लेकिन सैफ ने उनकी बात नहीं मानी. सैफ ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब भी उन्होंने शो में दिया. सैफ ने व्हीलचेयर के बिना अस्पताल से बाहर निकलने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, “मैं ठीक था. डॉक्टरों और उनकी टीम ने सब ठीक कर दिया था, और मैं लगभग एक सप्ताह तक अस्पताल में रहा. मेरी पीठ भी ठीक थी. हां, चलने में दर्द हो रहा था, लेकिन मैं किसी तरह चल पा रहा था.”

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments