Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यगुजरातप्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री से मिले PM मोदी: 10...

प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री से मिले PM मोदी: 10 मिनट बातचीत की; पैसेंजर रमेश बोला- दरवाजा टूटा और मैं सीट समेत नीचे गिर गया


  • Hindi News
  • National
  • Air India Plane Crash Survivor; Vishwas Kumar Ramesh | Ahmedabad London Flight

अहमदाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में घायल विश्वास कुमार से मुलाकात की।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत नीचे गिर गया। मुझे कुछ याद नहीं था।

रमेश कुमार अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। PM मोदी ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना। दोनों के बीच करीब 10 मिनट बातचीत हुई।

इसके बाद रमेश ने DD न्यूज से बातचीत में कहा, PM ने उनका हालचाल जाना और पूछा कि हादसा कैसे हुआ। रमेश प्लेन की 11A सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद वे घटनास्थल से खुद पैदल चलकर बाहर निकले।

पीएम मोदी ने विश्वास से करीब 5 मिनट बात की।

पीएम मोदी ने विश्वास से करीब 5 मिनट बात की।

रमेश ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता, मैं कैसे जिंदा बचा

सवाल: हादसा कैसे हुआ? जवाब: सब कुछ मेरे सामने हुआ। मुझे पता नहीं कैसे यह हुआ। मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। थोड़े वक्त के लिए लगा था कि मैं भी मरने वाला हूं। मेरी आंख खुली तो लगा कि मैं जिंदा हूं। मैंने सोचा मैं यहां से निकल सकता हूं और मैं निकल गया। सवाल: फ्लाइट के टेक ऑफ होते ही क्या हुआ? जवाब: टेक ऑफ होते ही पांच-दस सेकेंड के अंदर लगा कि स्टाप हो गया हो है। बाद में ग्रीन और व्हाइट लाइट ऑन हो गई। फिर जैसे ही स्पीड बढ़ाई। उसी समय गिर गया और धमाका हो गया। सवाल: जब फ्लाइट हॉस्टल पर गिरी तभी आप बाहर निकले थे। जवाब: मेरी सीट प्लेन के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले हिस्से से टकराया होगा। ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी, कई लोग वहीं फंसे गए। शायद मैं सीट समेत नीचे गिर गया था। मैं जैसे-तैसे निकल पाया। दरवाजा टूट गया था और सामने कुछ खाली जगह दिखी, तो निकलने की कोशिश की। दूसरी साइड पर दीवार थी, वहां से शायद कोई नहीं निकल सका। आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी और सब कुछ जल रहा था। सवाल: आप पैदल चलकर आए वहां से। जवाब: हां।

प्लेन हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार घटनास्थल से खुद ही पैदल चलकर बाहर आए थे।

प्लेन हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार घटनास्थल से खुद ही पैदल चलकर बाहर आए थे।

अस्पताल में भर्ती रमेश विश्वास कुमार। उन्हें चेहरे और शरीर पर जख्म आए हैं।

अस्पताल में भर्ती रमेश विश्वास कुमार। उन्हें चेहरे और शरीर पर जख्म आए हैं।

विमान में 242 लोग सवार थे, 241 की जान चली गई एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। एक यात्री जिंदा बचा है। 240 लोगों की मौत हुई है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।

रमेश विश्वास कुमार का टिकट, वे 11A नंबर की सीट पर बैठे थे।

रमेश विश्वास कुमार का टिकट, वे 11A नंबर की सीट पर बैठे थे।

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

40 PHOTOS में अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग

अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया: लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

उड़ान भरते ही क्यों गिर गया विमान: टेकऑफ के समय कम स्पीड, डबल इंजन फेल्योर या हैवी लोड; आखिर क्रैश की वजह क्या

क्रैश के बाद हॉस्टल के बाहर की 4 तस्वीरें…

अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान गुरुवार दोपहर 1.38 बजे उड़ा और 1.40 बजे क्रैश हुआ।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान गुरुवार दोपहर 1.38 बजे उड़ा और 1.40 बजे क्रैश हुआ।

प्लेन अहमदाबाद सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग पर क्रैश हुआ।

प्लेन अहमदाबाद सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग पर क्रैश हुआ।

हॉस्टल के बाहर पड़ा प्लेन के स्ट्रक्चर का हिस्सा।

हॉस्टल के बाहर पड़ा प्लेन के स्ट्रक्चर का हिस्सा।

हॉस्टल बिल्डिंग में धंसा प्लेन।

हॉस्टल बिल्डिंग में धंसा प्लेन।

…………………….. यह खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 60 विदेशी यात्रियों की मौत: इनमें 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई; ब्रिटेन के PM बोले- हादसे के विजुअल भयानक

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ। इस प्लेन में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत 242 पैसेंजर सवार थे। हादसे में 1 ब्रिटिश पैसेंजर के जिंदा बचा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments