Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी में पंडाल में विवाद के बाद थाने का घेराव: डीजे...

शिवपुरी में पंडाल में विवाद के बाद थाने का घेराव: डीजे बंद कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में लाठीचार्ज का आरोप, देर रात तक चलता रहा हंगामा – Shivpuri News




शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात माता के पंडाल में डीजे बंद कराने और जाम हटाने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने दो पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में लाठियां चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना से नाराज लोग फिजिकल थाने पहुंच गए और दोनों पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की। देर रात करीब डेढ़ बजे तक हंगामा चलता रहा। सड़क पर डीजे बजने से लगा था जाम जानकारी के अनुसार, फिजिकल थाने से कुछ ही दूरी पर माता के पंडाल में प्रतिमा स्थापित की जानी थी। इसके लिए रविवार रात करीब 11 बजे बीच सड़क पर डीजे लगाया गया था। पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। रात करीब 12:30 बजे डीजे बंद कराने और जाम हटवाने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाईं और मारपीट की। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी अपना वाहन लेकर वहां से चले गए। नाराज लोगों ने फिजिकल थाने का घेराव किया घटना से नाराज लोग फिजिकल थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में माता के पंडाल में घुसे और लोगों के साथ मारपीट की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को फिजिकल थाने से हटाने की मांग की। थाने पर हंगामे की सूचना मिलने के बाद अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। देर रात करीब डेढ़ बजे तक चले घटनाक्रम के बाद मामला शांत हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments