Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर में 13 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट: तेज हवा...

सीकर में 13 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट: तेज हवा के साथ बरसात की संभावना, रात का तापमान गिरने से बढ़ने लगी ठंड – Sikar News


सीकर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर में 13 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही रहेगी।

सीकर में अब धीरे-धीरे रात को ठंडक बढ़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन भी यहां पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे है। हालांकि आज से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। अब 2 से 3 दिन सीकर जिले में बादलों की आवाजाही रह सकती है। 13 अक्टूबर को सीकर में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सीकर में आज न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहने के चलते गर्मी का भी एहसास होता है।

सुबह के समय हल्की सर्दी

हालांकि जैसे-जैसे रात बढ़ती है वैसे और सुबह के समय हल्की ठंडक रहती है। हालांकि अब दो से तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। दरअसल प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। जिसके असर से मौसम में बदलाव होने वाला है।

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

सीकर में अब 13 अक्टूबर तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। 13 अक्टूबर को सीकर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments