Monday, October 12, 2026
Homeबिज़नेससस्ता हो गया सोना, आज ₹1400 तक टूटा रेट, चांदी का दाम...

सस्ता हो गया सोना, आज ₹1400 तक टूटा रेट, चांदी का दाम भी फिसला


Last Updated:

Gold Price Today : सोने के भाव में आज भी गिरावट आई है. पिछले हफ्ते भी सोने और चांदी का भाव टूटा था. अंतराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड का रेट गिरने और रुपये में आई मजबूती की वजह से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव आ गया है.

Top Deals Inside

सस्ता हो गया सोना, आज ₹1400 तक टूटा रेट, चांदी का दाम भी फिसलाZoom

सोने की कीमत में आज भी गिरावट आई है. (Image : AI)

नई दिल्‍ली. सर्राफा बाजार में आज, 12 अक्‍टूबर को सोने और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई. सोने के भाव में करीब 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली, वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,369 रुपये घटकर 1,48,061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कल शाम को यह 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

22 कैरेट सोने की कीमत भी आज टूटी और यह 1,36,878 रुपये से घटकर 1,35,624 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,12,073 रुपये से फिसलकर 1,11,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. त्‍योहारी सीजन में सोने के दाम घटना आम आदमी के लिए एक अच्‍छी खबर है.

चांदी 800 रुपये से ज्यादा टूटी

आज चांदी में भी नरमी देखी गई. चांदी का भाव 814 रुपये प्रति किलो घटकर 2,20,295 रुपये पर आ गया. कल यह 2,21,109 रुपये प्रति किलो था. औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई नरमी की वजह से चांदी का रेट कम हुआ है.

आज क्‍यों गिरा सोने-चांदी का भाव

घरेलू बाजार में कीमतों के टूटने के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत और करेंसी मार्केट का रुख मुख्य कारण रहा. कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 4,187 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.25 फीसदी फिसलकर 60.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती आई और यह 95.75 के स्तर पर पहुंच गया. इसका असर भी सोने के भाव पर हुआ.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments