Tuesday, August 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानभूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण: गाडरवाड़ा में 'एक पेड़...

भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण: गाडरवाड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए – jhalawar News




झालावाड़ के गाडरवाड़ा नूरजी देवरिया स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियानों के तहत किया गया। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र गर्ग और अन्य सदस्यों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान कई प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इनमें पीपल, बरगद, नीम, पद्म, आंवला, आशापाला, बेलपत्र, रुद्राक्ष, मीठा नीम, कनेर पीला, आम, बोगनवेलिया और शमीपत्र जैसे पौधे शामिल थे।
पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष मनीष गुर्जर, रामस्वरूप, सचिव रजनी गर्ग, महेन्द्र गोयल, भूपेन्द्र गौड़ और झालावाड़ के पर्यावरण प्रेमी महेश कश्यप सहित कई सदस्य मौजूद रहे। पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे व दिगम्बर पलुस्कर की जयंती मनाई
राजकीय संगीत उच्च प्राथमिक विद्यालय झालावाड़ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे व पंडित दिगम्बर पलुस्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका गायत्री धीमान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवरलाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि पंकज खण्डेलवाल, भवानीलाल रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर व माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। संगीत विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न रागों की प्रस्तुतियां दी जिसमें हार्दिका पाटीदार ने राग केदार, लविश झांजिया व प्रभात ने राग भूपाली, हर्षिता धीमान ने राग हमीर, तिथि गुप्ता ने राग भैरवी, पुष्पेन्द्र धीमान ने राग पटदीप की प्रस्तुति दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments