चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 40 में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के समय परिजन खेत गए हुए थे। वापस आने पर उन्होंने विवाहिता को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारा और जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार दोपहर मृतका के ससुर सांवरमल मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सांवरमल ने बताया कि उनकी पुत्रवधू सरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और उसका इलाज चल रहा था।
Source link

