नर्मदापुरम के सोहागपुर में मेडिकल व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। नागपुर के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर खोजने के बाद उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल ₹1,83,323 निकल गए। पीड़ित राकेश कुमार कसेरा की शिकायत पर मामले की जांच की गई। इसके बाद सोहागपुर थाने में FIR दर्ज की गई। 29 सितंबर को गूगल से निकाला था नंबर सोहागपुर निवासी राकेश कुमार कसेरा की मेडिकल शॉप है। उन्होंने नागपुर के डॉक्टर के क्लीनिक में अपॉइंटमेंट लेने के लिए 29 सितंबर को गूगल पर संपर्क नंबर खोजा। उस पर कॉल किया।
कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर के क्लीनिक का स्टाफ बताया। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप पर राकेश से कई जानकारियां लीं। 5 अक्टूबर को अपॉइंटमेंट होने का आया कॉल राकेश ने बताया कि 5 अक्टूबर को कॉल कर उन्हें बताया गया कि उनका अपॉइंटमेंट हो गया है। अगले दिन, 6 अक्टूबर को उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल ₹1,83,323 कटने के मैसेज आए। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। बैंक और पुलिस से की शिकायत रकम कटने के बाद राकेश ने बैंक और पुलिस थाने से संपर्क किया। मामले की जांच साइबर सेल ने की। इसके करीब एक सप्ताह बाद सोहागपुर थाने में FIR दर्ज की गई। आरोप है कि गूगल पर मिला संपर्क नंबर डॉक्टर के क्लीनिक का न होकर साइबर ठगों का था।
Source link
गूगल पर डॉक्टर से अपॉइंटमेंट, खाते से ₹1.83 लाख निकले: 3 खातों से ट्रांजैक्शन, व्हाट्सऐप पर ली जानकारी; एक हफ्ते बाद FIR – narmadapuram (hoshangabad) News
RELATED ARTICLES

