Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में 20 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त: ट्रक से 1719...

जहानाबाद में 20 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त: ट्रक से 1719 बोतलें मिलीं, क्रेटा कार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार; उत्पाद पुलिसकर्मी की हत्या में भूमिका की जांच – Jehanabad News




जहानाबाद में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। घोसी थाना क्षेत्र के निरपुर में एक ट्रक से 1719 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार भी जब्त की है और उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब से ट्रक में शराब लाने की सूचना मिली थी एसपी कोटा किरण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से ट्रक के जरिए अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। इसके बाद घोसी थानाध्यक्ष और डीएसपी अंकित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने निरपुर में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसका ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। क्रेटा कार सवार दो लोग गिरफ्तार पुलिस ने ट्रक के पीछे चल रही क्रेटा कार को पकड़ा। उसमें सवार काको के अजीत कुमार और ओकरी के मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके। बिहारशरीफ में पुलिसकर्मी की हत्या में भूमिका की जांच पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों की बिहारशरीफ में उत्पाद विभाग के एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में उनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments