Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यदिल्लीसीएम रेखा गुप्ता का AAP-कांग्रेस पर निशाना: कहा- विपक्ष को मेरी...

सीएम रेखा गुप्ता का AAP-कांग्रेस पर निशाना: कहा- विपक्ष को मेरी साड़ी और चप्पल की चिंता, गंभीर मुद्दों पर चुप्पी – New Delhi News




दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई काम नहीं बचा है। दोनों पार्टियों के नेता जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय उनकी साड़ी, चप्पल और निजी गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब में हत्याओं और नशे के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों का भी जिक्र किया। रेखा गुप्ता ने सवाल किया कि विपक्ष इन गंभीर मुद्दों पर आवाज क्यों नहीं उठाता। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जनता से जुड़े सवालों के बजाय उनकी व्यक्तिगत गतिविधियों को राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments