Last Updated:
Ajwain Leaves Pakora: जालौर की संतोष जैन बता रही हैं अजवाइन की हरी पत्तियों से कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी. बेसन और घर में मौजूद मसालों से तैयार यह चटपटा स्नैक्स चाय के साथ खाने के लिए बेहतरीन विकल्प है. जानिए अजवाइन की पत्तियों का स्वादिष्ट इस्तेमाल करने का आसान तरीका.
जालोर. कई घरों में अजवाइन का पौधा लगा होता है, लेकिन इसकी हरी पत्तियों को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. जबकि इन्हीं पत्तियों से आप एक स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश बना सकते हैं. जालोर की गृहिणी संतोष जैन के घर में भी अजवाइन का पौधा लगा हुआ है, वह अक्सर इसकी ताजी पत्तियों से पकौड़े बनाती हैं. ग्रहणी संतोष देवी बताती है कि हमारे घर में अजवाइन का पौधा लगा हुआ है. जब इसकी अच्छी पत्तियां आती हैं तो हम उन्हें तोड़ लेते हैं, सबसे पहले पत्तियों को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लेते हैं.
फिर बेसन लेकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर घोल तैयार करते हैं. इसके बाद पत्तियों को बेसन के घोल में डिप करते हैं और गरम तेल में तल लेते हैं. बहुत ही सरल और आसान तरीके से ये पकौड़े बन जाते हैं. अजवाइन पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है, इसलिए मैं अक्सर घर पर ये पकौड़े बनाती हूं. सबसे पहले अजवाइन के पौधे से ताजी और हरी पत्तियां तोड़ लें, इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, जिससे पत्तियों पर लगी मिट्टी या धूल निकल जाए, इसके बाद इन्हें थोड़ी देर रख दें. अब एक बर्तन में बेसन लें, इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला डालें.
अब धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें. घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढ़ा, ताकि अजवाइन की पत्तियों पर बेसन अच्छी तरह चिपक जाए. अब कड़ाही में तेल गर्म करें, एक-एक करके अजवाइन की पत्तियों को बेसन के घोल में डुबोएं और गर्म तेल में डाल दें. इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें, जब पकौड़े अच्छी तरह सिक जाएं तो इन्हें तेल से निकाल लें. इस तरह तैयार हैं अजवाइन के पत्तों के कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े. इसे पाचन के लिए भी उपयोगी माना जाता है, अपने घर में उगाई अजवाइन की पत्तियों को फेंकने की बजाय उनका इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

