राजसमंद में मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। कार्रवाई भीम पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने की है। पुलिस ने NH -58 पर टॉडगढ़ रोड के निकट फुतियाखेड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान दो कारों से 66 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में यूज ईको और ऑल्टो के-10 कार के साथ मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट, वाहन संबंधी दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। अब पढ़िए कैसे पकड़ में आई खेप
Source link

