मथुरा के इंटर कॉलेज में कर्मचारियों को पीटते ABVP कार्यकर्ता।
मथुरा के जवाहर इंटर कॉलेज में रात के समय युवती को बुलाने के आरोप में दो कर्मचारियों को स्थानीय लोगों और ABVP कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। दोनों कॉलेज में चौकीदारी करते हैं। मंगलवार देर शाम हंगामे के बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांक
.
घटना थाना गोविंद नगर के पीछे महाविद्या कॉलोनी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज की है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी पिछले करीब 6 महीने से रात में कॉलेज के अंदर युवतियों को बुलाते थे। मंगलवार को स्थानीय लोगों को दोनों के कॉलेज में एक युवती के साथ मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।
2 तस्वीरें देखिए…
मथुरा के जवाहर इंटर कॉलेज में रात के समय युवती को बुलाने के आरोप में दो कर्मचारियों को स्थानीय लोगों और ABVP कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया।
कॉलेज के बाहर लाकर की मारपीट
जानकारी मिलने पर ABVP के अमन पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। वहां दोनों युवक एक युवती के साथ मिले। युवती की मौजूदगी को लेकर सवाल किए गए तो दोनों जवाब देने से बचने लगे। इसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और कॉलेज के बाहर ले आए।
आक्रोशित लोगों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। इसी बीच युवती वहां से चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

रात में दोनों के साथ युवती की मौजूदगी को लेकर उनसे सवाल किए तो वह कुछ भी बताने में आनाकानी करने लगे।
CCTV कैमरे बंद होने का आरोप
घटना का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में लोग दोनों युवकों को घेरे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनसे 2 हजार रुपए लेने को लेकर सवाल करता दिखाई देता है। वीडियो में एक युवती दोनों युवकों को थप्पड़ मारती भी नजर आती है।
ABVP के अमन पंडित ने आरोप लगाया कि कॉलेज के CCTV कैमरे बंद थे। उन्होंने इसे कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही बताया। मामले पर कॉलेज स्टाफ की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

