Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यबिहारमूर्ति विसर्जन में हवाई फायरिंग, एक युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त: वायरल...

मूर्ति विसर्जन में हवाई फायरिंग, एक युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त: वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, पुलिस ने AK-56 होने का खंडन किया – Lakhisarai News




लखीसराय पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हवाई फायरिंग करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूर्यगढ़ा के अंकित कुमार के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दूसरे व्यक्ति की पहचान अमित कुमार आरोही उर्फ गुड्डू के तौर पर हुई है। AK-56 होने की खबर का खंडन यह वीडियो 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर सामने आया था। जांच में पता चला कि वीडियो मानिकपुर थाना क्षेत्र के चकशिवगंज का है। पुलिस के अनुसार, हथियार 315 बोर की राइफल है, जो अमित कुमार के पिता अनिल कुमार साह के नाम पर लाइसेंसी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानिकपुर थाने में FIR दर्ज हुई। पुलिस ने AK-56 होने की खबर का खंडन किया है। सत्यापन में हथियार 315 बोर की राइफल पाया गया। राइफल का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments