Friday, October 23, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में 6 महीने में होंगी 12 हेरिटेज वॉक: 24 अक्टूबर...

दिल्ली में 6 महीने में होंगी 12 हेरिटेज वॉक: 24 अक्टूबर से शुरुआत, डीडीए- इंटेक के बीच एमओयू, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत से रूबरू होंगे लोग – New Delhi News




दिल्ली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगले छह महीने में 12 हेरिटेज वॉक आयोजित करेगा। इसके लिए डीडीए ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) के दिल्ली चैप्टर के साथ एमओयू किया है। उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधु के निर्देश पर शुरू इस पहल के तहत हर महीने दो गाइडेड वॉक होंगी। अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से होगी। इसमें विशेषज्ञ दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों, वास्तुकला और अनसुने इतिहास से लोगों को परिचित कराएंगे। इंटेक वॉक के रूट, थीम और गाइड की व्यवस्था करेगा, जबकि डीडीए प्रशासनिक सहयोग और जरूरी अनुमति देगा। बता दें कि, हाल ही में उपराज्यपाल ने संजय वन में हेरिटेज वॉक का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली रिज की विरासत पर आधारित ई-बुक का विमोचन भी किया था। इन 6 स्थानों पर होंगी हेरिटेज वॉक… एक वॉक में 40 लोग, शुल्क 500 रुपए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments