आगरा में 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के दौरान सैंया के बूथ पर अराजक तत्वों ने बूथ कैप्चरिंग की थी। मतपत्रों की गड्डी छीनकर जबरन मतपेटी में डाले थे। सपा की ओर से भी बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया था। अब इस मामले में पीठासीन अधिकारी की ओर से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर क अनुसार
घटना 23 अक्टूबर 2026 की है। सुबह 08:00 बजे जब मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सकुशल शुरू कराई गई थी, उसके कुछ ही समय 8 से 10 अज्ञात लोग बूथ में जबरन घुस आए। बदमाशों ने पीठासीन अधिकारी द्वितीय (वरिष्ठ सहायक) श्री दिलीप कुमार से मतपत्रों की गड्डी जबरन छीन ली और उन पर खुद ही निशान लगाकर मतपेटिका में डाल दिया।
जब मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो बेखौफ बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया। इन 8-10 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर और बलपूर्वक मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह बाधित किया गया, जिससे चुनाव की शुचिता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और कतिपय मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह गए।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए पीठासीन अधिकारी एवं राज्य कर अधिकारी राकेश कुमार ने तुरंत सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस पूरी घटना की जानकारी दी। इस संबंध में थाना सैंया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 171(1) और 221 के तहत एफआईआर संख्या 0206 दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को सौंप दी है।
Source link
एमएलसी चुनाव में बूथ कैप्चरिंग की एफआईआर: सैंया में बूथ संख्या 21 पर घुसे 8-10 अज्ञात लोग, मतपत्र छीनकर जबरन किया था मतदान – Agra News
RELATED ARTICLES

