.
आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से बाहर कर दिया है।पार्टी के इस फैसले के के बाद पटना में सियासत तेज है। पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। गोपालगंज बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार के होटल में चाकू घोंपकर एक वेटर की हत्या कर दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. JDU से निकाला,अब अनंत को आवास खाली करने का नोटिस
मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू लगातार कड़े एक्शन ले रही है। पार्टी से निकालने के बाद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। अब सरकारी आवास खाली कराने को लेकर लेटर जारी कर दिया गया है। नीलम देवी को पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने को कहा गया है। आवास खाली करने का नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह अनंत सिंह से मिलने पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें
2. बिहार BJP अध्यक्ष बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के PM मोदी पर दिए गए बयान को लेकर बिहार बीजेपी आज सड़क पर उतरी। पार्टी ऑफिस से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान ‘बुजुर्ग खड़गे शर्म करो, अपशब्द बोलना बंद करो’ जैसे नारे लिखे बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राहुल-खड़गे को पूरे देश से कान पकड़कर, उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पोस्टर जलाया गया। पूरी खबर पढ़ें

बिहार बीजेपी अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन।
3.थाली पीटकर बिहार पुलिस ड्राइवर्स कैंडिडेट्स का प्रोटेस्ट
बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थी पटना में प्रदर्शन किया। गर्दनीबाग धरनास्थल में सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई। थाली पीट-पीटकर अपनी मांगों को दोहराते नजर आए। सरकार को आर-पार की लड़ाई की चेतावनी देते हुए 5000 से ज्यादा अभ्यर्थी आज गर्दनीबाग में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने डफली, टीन और धरनास्थल का गेट बजाकर भी प्रदर्शन किया। कैंडिडेट्स का कहना है कि सरकार इनकी बातों को सुनकर भी अनसुना कर रही है। हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। अभ्यर्थी बीते 51 दिन से गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग भर्ती में खाली रह गई 1200 से अधिक महिला सीटों को लेकर है। पूरी खबर पढ़ें

थाली पीटकर प्रदर्शन करते बिहार पुलिस ड्राइवर्स के कैंडिडेट्स।
4.बेगूसराय- 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप
बेगूसराय में 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिल्ली में चाय की दुकान चलाते हैं। वह घर में मां के साथ रहती है। मां किसी काम से बाहर गई थी। रविवार रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी।इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले दो आरोपी प्रकाश साह और राकेश साह उसे जबरन उठाकर 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जह रोते हुए बदहवास हालत में लौटी तो मामले का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें
5.सुपौल में पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जलाया
सुपौल में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। शरीर में आग लगने और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झूलसी महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रतनपुरा क्षेत्र के लालमन पट्टी गांव की है। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरुअल निवासी राजकुमार मंडल की बेटी दमनी देवी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उसे सुपौल के संजीव साह से प्यार हुआ। 9 महीना पहले ही लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें

6. बेगूसराय में पुलिस ने पिस्टल तानी,नदी में कूदा युवक, मौत
बेगूसराय में पुलिस से बचने के लिए एक युवक ने बूढ़ी गंडक में छलांग लगा दी। नदी के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने उस पर राइफल तान दी, जिसके डर से वह नदी में कूद गया। मामला डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव का है। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में पहुंची थी। युवक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वो पुलिस को देखते ही भागने लगा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए शव को कटरमाला बांध स्थित मुख्य सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें
7.गयाजी एयरपोर्ट से पहली बार बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान
गयाजी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइन की सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सेवा का शुभारंभ किया। बौद्ध पर्यटकों के प्रमुख सीजन विंटर शेड्यूल में अब गयाजी से बैंकॉक, यंगून और पारो के लिए हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रविवार से थाई एयरवेज और थाई एयर एशिया की उड़ानें भी शुरू हो चुकी हैं। इससे बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को फायदा होगा। तय शेड्यूल के अनुसार विमान सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उड़ान भरेगी। पूरी खबर पढ़ें
8. सम्राट बोले-मेक इन इंडिया से भारत बनेगा ‘सोने का शेर’ कैमूर के भभुआ के परसिया में आयोजित 151 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जीयर स्वामी जी महाराज सहित उपस्थित संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंत्री जमा खान, सांसद मनोज तिवारी, विधायक भरत बिंद, संगीता कुमारी समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में शांति और समृद्धि आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूरी खबर पढ़ें
9. दुनिया के टॉप 10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम
बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान मिली है। राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम को साल 2026 की वैश्विक रैंकिंग में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में नौवां स्थान और एशिया में पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग जर्मनी के म्यूनिख से संपादित अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गदर्शिका और पत्रिका ‘वर्थ अ जर्नी’ की ओर से प्रकाशित की गई है। पूरी खबर पढ़ें

10.बिहार में ‘अरनब’ के असर से मौसम में बदलाव
बिहार में चक्रवाती तूफान‘अरनब’ के असर से मौसम में बदलाव , 28 अक्टूबर से राज्य में बारिश की संभावना, राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें

