Apple ने फाइनली भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OLED पैनल वाला iPad Mini लॉन्च कर दिया है। एप्पल का यह नया iPad लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट के साथ आता है। हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी ने यही चिपसेट यूज किया है। इस लेटेस्ट आईपैड को कंपनी ने रेगुलर WiFi और WiFi + Cellular वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने इस आईपैड मिनी 2026 की घोषणा पिछले दिनों आयोजित ‘Pro and Tell’ इवेंट में की थी।
कितनी है कीमत?
iPad Mini का रेगुलर WiFi Only वेरिएंट 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके WiFi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,00,900 रुपये है। इसे कंपनी ने 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसे दो कलर ऑप्शन- Midnight और Starlight में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 94,900 रुपये (WiFi Only) और 1,18,900 रुपये (WiFi Only) है।
ये कीमत स्टैंडर्ड ग्लास वाले मॉडल्स की है। नैनो टेक्स्टर ग्लास वाले मॉडल के लिए यूजर्स को और ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,06,900 रुपये है। नए लॉन्च हुए iPad Mini का प्री-ऑर्डर भारत में 28 अक्टूबर से शुरू होगा। इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। iPad Mini (2026) को 6 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आईपैड मिनी
iPad Mini (2026) के फीचर्स
एप्पल के इस नए टैबलेट में 8.5 इंच का Super Ratina XDR OLED पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2316 x 1512 पिक्सल है। इस टैबलेट की स्क्रीन में P3 वाइड कलर गेमट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस टैबलेट के साथ स्टैंडर्ड और नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले दिया है। यूजर्स अपनी पसंद के डिस्प्ले वेरिएंट चुन सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने टैबलेट के डिस्प्ले में अकाउस्टिक सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसमें एल्युमीनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।
iPad Mini (2026) में एप्पल ने नया A20 Pro चिप दिया है। इस चिप का इस्तेमाल नई लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo में किया गया है। इस टैबलेट में 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके 128GB और 256GB वाले वेरिएंट में 5 कोर CPU का सपोर्ट मिलता है। वहीं, 512GB वाला मॉडल 6 कोर CPU के साथ आता है।
इस टैबलेट के बैक में कंपनी ने 12MP का वाइड कैमरा दिया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा 12MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें कंपनी ने N1 डेडिकेटेड नेटवर्किंग चिप दिया है। साथ ही, यह WiFi 7, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। यह एप्पल के नए iPadOS 27 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें – Anthropic के AI मॉडल ने चुनावी डेटा चुराकर मचाया हड़कंप, कंपनी ने दी सफाई

