Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिर्जापुर में 30 लाख की हेरोइन संग 3 तस्कर गिरफ्तार: दो...

मिर्जापुर में 30 लाख की हेरोइन संग 3 तस्कर गिरफ्तार: दो स्कूटी-बाइक समेत पुड़िया बनाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद – Mirzapur News




मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार को नशे के कारोबार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 152 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से हेरोइन की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 78 खाली प्लास्टिक की पन्नियां और तस्करी में प्रयुक्त दो स्कूटी व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। चेकिंग के दौरान तीनों गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कटरा थाने की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नटवीर चौराहे से नटवां कब्रिस्तान की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान देवरी आमघाट निवासी सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर (25), पड़री थाना क्षेत्र के बर्जी मुकुंदपुर निवासी सैफ अली (31) और कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहंदी रोड निवासी पूजा तिवारी (28) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूटी और मोटरसाइकिल से आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर बेचते थे। पूजा पर तीन, सौरभ पर एक मुकदमा पुलिस के मुताबिक, पूजा तिवारी के खिलाफ कोतवाली शहर, चुनार और कोतवाली देहात में वर्ष 2024, 2025 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सौरभ मिश्रा के खिलाफ पड़री थाने में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments