Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यराजस्तानराज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह का कल जैसलमेर दौरा: पंचायत चुनाव...

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह का कल जैसलमेर दौरा: पंचायत चुनाव की समीक्षा करेंगे; ग्राउंड जीरो पर बूथ विजिट करेंगे – Jaisalmer News




पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को परखने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह 28 और 29 अक्टूबर को जैसलमेर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बुधवार को जैसलमेर पहुंचेंगे और रात में यहीं रुकेंगे। गुरुवार को आयुक्त चुनाव प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही कई मतदान केंद्रों पर जाकर जमीनी व्यवस्थाओं का सीधा जायजा लेंगे। प्रशासन का मुख्य फोकस जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान कराने पर है। इसके लिए सभी अधिकारियों को पहले से ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। तैयारियों का रिव्यू, अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक 29 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें वोटर लिस्ट, सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग टीमों के गठन और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी जैसी तैयारियों को रिफाइन किया जाएगा। आयुक्त ग्राउंड लेवल पर चुनावी मैनेजमेंट को खुद चेक करेंगे, ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की कोई ढिलाई न रहे। ग्राउंड जीरो पर उतरकर बूथों का करेंगे निरीक्षण बैठक के साथ-साथ आयुक्त सिंह जैसलमेर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं का ग्राउंड इंस्पेक्शन करेंगे। इस दौरान वे पेयजल, बिजली, रैंप, शेड और सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स का मुआयना करेंगे। उनका मुख्य मकसद यह तय करना है कि वोटर बिना किसी डर या असुविधा के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके। फ्री और फेयर वोटिंग पर रहेगा पूरा फोकस निर्वाचन आयोग का स्पष्ट संदेश है कि पूरे जिले में फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट इलेक्शन कराए जाएं। आयुक्त के इस दौरे से लोकल एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सिस्टमैटिक बनाने के लिए ग्राउंड लेवल पर तैनात सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments