iQOO ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन के साथ-साथ 9020mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट भी लॉन्च किया है। Vivo के सब्सिडियरी ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स को बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन वाला फील देगा, जहां गेमिंग और कंटेंट का अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।
iQOO Pad Pro की कीमत
आईकू का यह टैबलेट 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 4299 (लगभग 61,400 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 4699 (लगभग 67,100 रुपये), CNY 5099 (लगभग 72,800 रुपये), CNY 5399 (लगभग 77,100 रुपये) और CNY 5799 (लगभग 82,800 रुपये) है। इसकी सेल भी iQOO Neo 12 के साथ चीन में लाइव हो गई है।
- 8GB RAM + 256GB – CNY 4299 (लगभग 61,400 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB – CNY 4699 (लगभग 67,100 रुपये)
- 16GB RAM + 256GB – CNY 5099 (लगभग 72,800 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB – CNY 5399 (लगभग 77,100 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB – CNY 5799 (लगभग 82,800 रुपये)
iQOO Pad Pro के फीचर्स
iQOO का यह गेमिंग टैबलेट 8.8 इंच के कॉम्पैक्ट पॉकेट फ्रेंडली डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें फ्लैगशिप लेवल हार्डवेयर यूज किया है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz तक है। कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 Plus चिपसेट यूज किया है, जो पिछले साल लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप दिया है।
यह लैपटॉप 16GB LPDDR5X Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें कंपनी ने कूलिंग के लिए आइस डोम क्वाड लेयर सिस्टम यूज किया है। यह गेमिंग लेपटॉप 9020mAh की दमदार बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.4 और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें 13MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें – 15 साल बाद देसी ब्रांड की वापसी, Gen Z यूजर्स के लिए जल्द लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन

