Friday, October 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटा में डकैती की योजना बनाते 10 आरोपी गिरफ्तार: नांता पुलिस...

कोटा में डकैती की योजना बनाते 10 आरोपी गिरफ्तार: नांता पुलिस ने दो थार-वेन्यू कार की जब्त; मकबरा पुलिस ने चरस के साथ तस्कर पकड़ा – Kota News




कोटा शहर में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। नांता थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो थार और एक वेन्यू कार सहित चाकू, लोहे के पाइप और मिर्ची पाउडर बरामद किया है। वहीं, मकबरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत 210 ग्राम शुद्ध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 आरोपियों के साथ 2 नाबालिग भी डिटेन कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 30 अक्टूबर को नांता थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्थरमंडी स्थित यूनियन ऑफिस के पास खाली जगह में बने खंडहर कमरे में कुछ बदमाश बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां गौरव मेहरा, रोहित चावला, रोहित प्रजापति, अनुराग, निखिल महावर, आशिक, विशाल मेहरा, प्रकाश सुमन, प्रिंस यादव और बबलू उर्फ कृपाशंकर को गिरफ्तार किया। साथ ही दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मौके से तीन लग्जरी गाड़ियां, चाकू, लोहे के पाइप और मिर्ची पाउडर जब्त किया। पुलिस आरोपियों से डकैती की योजना और संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मोटरसाइकिल से मिली 210 ग्राम चरस दूसरी कार्रवाई में मकबरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत पीर मोहम्मद उर्फ पीरू (48) निवासी चंद्रघटा, मकबरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर को थानाधिकारी राजेश कुमार टीम के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को डिटेन कर तलाशी ली गई। उसकी मोटरसाइकिल से 210 ग्राम शुद्ध चरस मिली। पुलिस ने चरस और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments