Tuesday, November 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजी15 साल बाद देसी ब्रांड की वापसी, Gen Z यूजर्स के लिए...

15 साल बाद देसी ब्रांड की वापसी, Gen Z यूजर्स के लिए जल्द लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन


देसी ब्रांड Karbonn एक बार फिर से कमबैक करने की तैयारी में है। कंपनी का 2010 की दशक में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन और फीचर फोन मार्केट में जलवा था। कंपनी ने 15 साल के बाद एक बार फिर से देसी बाजार में एंट्री करने का ऐलान कर दिया है। Karbonn के सीईओ और एमडी प्रदीप जैन ने एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री का ऐलान कर दिया है।

मिलेगा MediaTek का चिपसेट

कार्बन ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि जल्द ही Gen Z के लिए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन में MediaTek का चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन खास तौर पर कंटेंट क्रिएशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसे Karbonn Zen Z Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

Karbonn मोबाइल के सीईओ ने प्रेस रिलीज में कहा कि पिछले कुछ सालों में Jaina ग्रुप इस स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। भारत एक युवा देश है, ऐसे में यह प्रोडक्ट खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। कार्बन के इस स्मार्टफोन को कुछ समय पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है।

Rebel 5G अमेजन पर हुआ लिस्ट

Karbonn ZenZ Pro को गीकबेंच लिस्टिंग में सिंगल कोर में 422 और मल्टीकोर में 1525 का स्कोर मिला है। सर्टिफिकेशन वेबसाटइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें MediaTek Helio G70 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Rebel 5G के नाम से एक और स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।

2021 में लॉन्च हुआ था आखिरी फोन

कंपनी ने अपना आखिरी बजट फ्रेंडली फोन 2021 में पेश किया था। इस फोन को Karbonn X21 के नाम से पेश किया गया था। इसे भारत में 4999 रुपये की कीमत में उतारा गया था। यह फोन 5.45 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments