Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यदिल्लीतूफान ‘मुरासु’ छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदला मौसम: आंध्रप्रदेश में...

तूफान ‘मुरासु’ छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदला मौसम: आंध्रप्रदेश में 35 ट्रेनें रद्द, ओडिशा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट




आंध्र प्रदेश में आए भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने भारी तबाही मचाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, तूफान से राज्य में करीब 344 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। करीब 52,459 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। 35 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण हजारों पेड़ उखड़ गए और बिजली के 2,750 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बुधवार को भी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को गजपति, गंजम, कोरापुट, रायगढ़ा, मलकानगिरि, कालाहांडी और कंधमाल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर दिखने लगा है। मंगलवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments