Thursday, November 5, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL का दिवाली धमाका ऑफर, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 15 दिनों...

BSNL का दिवाली धमाका ऑफर, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी


BSNL  ने दिवाली के मौके पर करोड़ों यूजर्स को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने हाल में लॉन्च हुए एनुअल प्लान में 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की है। यूजर्स को पहले इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 365 दिनों यानी पूरे साल भर की वैलिडिटी मिल रही थी। दिवाली के मौके पर यूजर्स को अब इस प्लान में 380 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाली एक्स्ट्रा वैलिडिटी की घोषणा की है। BSNL का यह रिचार्ज प्लान 2,449 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान के साथ भारत संचार निगम लिमिटेड ने 202 रुपये वाला मंथली प्लान भी लॉन्च किया था। BSNL के इस प्लान में 32 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। कंपनी का यह प्लान भी इंश्योरेंस बेनिफिट्स के साथ आता है।

BSNL का 365 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम का यह प्लान 2449 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 730GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को अब 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा। पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।

इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर को 9 नवंबर तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को नए सिम के साथ-साथ 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्रीपेड प्लान डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें – iPhone 18 के फीचर्स आए सामने, कीमत बढ़ने के साथ-साथ क्या होंगे अपग्रेड?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments