Saturday, November 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटपूतली में में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: 350 किलो मिठाई...

कोटपूतली में में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: 350 किलो मिठाई नष्ट करवाई, स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश – Kotputli-Behror News




कोटपूतली में दीपावली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने टीम ने अलग-अलग दुकानों से करीब 350 किलो मिठाई नष्ट करवाई। टीम ने जलेबी, पेड़ा, गुलाब जामुन, लड्डू, रसगुल्ला, बालूशाही और सोनपापड़ी सहित दूषित और अस्वास्थ्यकर मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाईं। टीम ने राजस्थान स्वीट भंडार और उसकी निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और संबंधित नियमों के मुताबिक खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने को कहा गया। सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बहादुर सिंह चौधरी, विजेंद्र कुमार और राजसिंह चौहान ने शहर के मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य कारोबार स्थलों का निरीक्षण किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments