Monday, November 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर में रोशनी से जगमगाया मां शारदा का दरबार: त्रिकूट पर्वत...

मैहर में रोशनी से जगमगाया मां शारदा का दरबार: त्रिकूट पर्वत पर हुई आतिशबाजी, परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु – Maihar News




दीपावली पर मैहर के त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीये जलाए और आतिशबाजी की। पुजारी पवन महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ दीपावली मनाई। दीयों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह भी परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने दीया जलाकर मां का आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लोगों ने फुलझड़ियां भी जलाईं। दीपावली की रात मैहर शहर के घरों, दुकानों और मंदिरों को दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखे चलाए गए। तस्वीरें देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments