Monday, November 9, 2026
Homeफूडछतरपुर में यहां बन रही 20 तरह की शुद्ध मिठाइयां, घंटों में...

छतरपुर में यहां बन रही 20 तरह की शुद्ध मिठाइयां, घंटों में हो जाती है साफ


Chhatarpur Famous Sweets. छतरपुर जिले के प्रेम पैलेस होटल में पिछले 20 सालों से शुद्ध मिठाइयां बनाई जाती हैं. इसलिए ये मिठाइयां भी अपने आप में खास होती हैं. यहां की मिठाइयों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगती है. फिलहाल दीपावली के खास मौके पर यहां 20 से ज्यादा मिठाइयां तैयार की गई हैं. दीपावली के मौके पर तो यहां लाख रुपए से ज्यादा की मिठाई बिक जाती है. आइए जानते हैं इनकी खासियत और रेट..

लवकुश नगर स्थित प्रेम पैलेस होटल के संचालक बब्बी चौरसिया बताते हैं कि हमारे यहां 20 प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं. इन मिठाइयों को शुद्ध तरीके से बनाया जाता है. इनमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है. पिछले 20 सालों से हमारे यहां शुद्ध मिठाइयां बनाई जा रही हैं.

हलवाई अरविंद बताते हैं कि उन्होंने जापानी लड्डू, मूंग लड्डू, ड्राई-फ्रूट्स लड्डू, काजू पान, काजू कतली, काजू कलश, काजू छाप, सूरजमुखी, गरी बर्फी, मलाई बर्फी, किशमिश बर्फी, पीस्ता बर्फी, केसर मिठाई, गुलाबी छेना, चंद्रकला मिठाई, पत्ता पेड़ा, गरी पेड़ा और मथुरा पेड़ा जैसी तमाम मिठाई बनाई जाती हैं.

काजू से बनती इतनी मिठाई
वहीं हलवाई चंदू उस्ताद बताते हैं कि हमारे यहां तो काजू से ही अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयां बनाते हैं. काजू से ही काजू पान मिठाई बनाते हैं. काजू से ही काजू कलश मिठाई बनाई जाती है. काजू से ही सूरजमुखी मिठाई बनाई जाती है. काजू से ही रोल छाप मिठाई बनाई जाती है.

मावा से बनती इतनी मिठाइयां
हलवाई जगपाल बताते हैं कि मावा से तमाम तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. मावा से ही मलाई बर्फी मिठाई बनाई जाती है. मावा से ही केसर बर्फी बनाई जाती है. मावा से ही पिस्ता बर्फी बनाई जाती है. जगपाल बताते हैं कि मावा से हमारे यहां स्वादिष्ट पेड़े भी बनते हैं. मथुरा पेड़ा से लेकर गरी पेड़ा और पत्ता पेड़ा बनाया जाता है.

ड्राई-फ्रूट्स से तैयार की मिठाइयां
हलवाई अरविंद बताते हैं कि हमारे होटल में ड्राई-फ्रूट्स से भी तमाम तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. ड्राई-फ्रूट्स से जापानी लड्डू भी तैयार करते हैं. ड्राई-फ्रूट्स से शहद लड्डू तैयार करते हैं जो 1500 रुपए किलो बिकता है.

400 रुपए से लेकर 1500 रुपए किलो मिठाई
होटल संचालक बब्बी बताते हैं कि हमारे होटल में शुद्ध घी के मूंग दाल सबसे फेमस है. ये लड्डू पिछले 20 सालों से बना रहे हैं. ये लड्डू 400 रुपए किलो बिकते हैं. हमारे यहां 400 रुपए किलो से लेकर 1500 रुपए किलो की मिठाई बनती है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments