Highlights
- Xiaomi 18 Pro सीरीज को कंपनी इसी महीने ग्लोबली लॉन्च करेगी।
- शाओमी की यह स्मार्टफोन सीरीज कुछ समय पहले चीन में लॉन्च हुई है।
- इस सीरीज को ग्लोबली नए Valvet Red कलर के साथ पेश किया जाएगा।
Xiaomi 18 Pro सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी का यह फोन 17 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Fei ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। साथ ही कंफर्म किया है कि इसमें एक नया Valvet Red कलर वेरिएंट भी मिलेगा। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro के साथ Xiaomi 18 Pro Max को पिछले दिनों घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है।
17 नवंबर को होगी लॉन्च
Xu Fei ने अपने पोस्ट में कहा कि यह फोन नए कलर वेरिएंट और ब्लैक डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। शाओमी की यह फ्लैगशिप सीरीज डुअल डिस्प्ले के साथ आती है, जिसके बैक में एक छोटा कवर डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 17 नवंबर को पेरिस में आयोजित किया जाएगा।
पिछले महीने आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Xiaomi India के प्रोडक्ट मार्केटिंग डायरेक्टर गौतम बत्रा ने इस स्मार्टफोन को शोकेस किया है। साथ ही, कंफर्म भी किया है कि जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का ब्लू फिनिश वाला वीडियो दिखाया गया है।
Xiaomi 18 Pro के फीचर्स
शाओमी की यह फोन 6.4 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 2.7 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 18 Pro में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – Air Purifier खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? नहीं तो सस्ता प्यूरीफायर भी पड़ेगा महंगा

