Wednesday, November 11, 2026
Homeफूडसिर्फ 5 मिनट में बनाएं चना दाल और इमली की चटपटी चटनी,...

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चना दाल और इमली की चटपटी चटनी, एक बार खाएंगे तो स्वाद नहीं भूलेंगे


होमफोटोलाइफ़फूड

इमली की चटनी में मिलाएं भुनी हुई चना दाल, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिप

Last Updated:

अगर आप रोज की चटनी से कुछ अलग और चटपटा स्वाद चखना चाहते हैं, तो चना दाल और इमली से बनी यह खास चटनी जरूर ट्राई करें. इसे बनाने में महज 5 मिनट लगते हैं और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. मधुबनी की अलका के मुताबिक, भुनी हुई चना दाल, इमली, जीरा और सूखी लाल मिर्च को पीसकर तैयार की गई यह चटनी स्वाद में खट्टी और बेहद लाजवाब होती है. इसे पराठे, पूरी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए सही तरीके से फ्रिज में रखने पर इसे करीब एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आप कुछ नया और चटपटा खानें के हैं तो आज हम आपको बिल्कुल नया और स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं. जी हां! सिर्फ 5 मिनटों में यह आसान रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे. अगर खट्टा खाना पसंद है तो यह आपके लिए और भी बढ़िया है. बता दें कि चना दाल और इमली की चटनी से यह रेसिपी तैयार होती है.

वैसे तो यह चटनी कई प्रकार से बनती है ,लेकिन आज आपको खट्टापन-नयापन और बिल्कुल अलग चटपटा चटनी की हम रेसिपी बताते हैं. अगर आपने इसे एक बार बनाकर खा लिया तो यकीन मानिए आप स्वाद नहीं भूलेंगे. इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. अगर आप इसे बना कर खाएंगे और अपने मेहमान को खिलाएंगे तो वह भी आपकी तारीफ करेंगे.

वह आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे और पड़ोसी भी आपने रेसिपी जानेंगे. यह बहुत ही स्वादिष्ट इमली की चटनी बनती है, जिसमें चना दाल की भी जरूरत होती है. इसके रेसिपी के लिए आपको इमली, चना दाल ,जीरा ,सूखा मिर्च ,नमक और कच्चे तेल की आवश्यकता पड़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मधुबनी की अलका बताती हैं कि इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छे से साफ करें और उसे तवे पर रोस्ट कर लेना है. इससे बिना तेल के सौंधापन वाली खुशबू आ जाएगी. उसके बाद इमली को गर्म पानी में भिगोना है और तवे पर जीरा और लाल मिर्च को भी रोस्ट कर लेंगे. अब मैटेरियल तैयार है, जिसे मिक्सर में या सिलबट्टे पर भुना हुआ चना दाल ,इमली का पानी ,जीरा और लाल मिर्च के साथ स्वाद अनुसार नमक डालकर पीस लेंगे और बर्तन में निकाल कर उसमें कच्चा तेल मिला दीजिए. बस बन गया कुछ ही मिनटों में बहुत ही स्वादिष्ट चटनी.

अभी इस चटनी का समय भी है. क्योंकि ठंड का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में पराठा के साथ पूरी के साथ, चावल दाल के साथ भी आप चटनी का स्वाद ले सकते हैं. ऊपर बताए गए विधि से आप अपने घर पर चटनी तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे दो दिनों तक खा सकते हैं. साथ-साथ आप फ्रिज में रखेंगे तो एक सप्ताह तक खा सकते हैं. क्योंकि बिना प्याज वाली यह चटनी जल्दी खराब नहीं होती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments