Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, तीन की मौत: दो साल की...

सिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, तीन की मौत: दो साल की बच्ची समेत परिवार के तीन सदस्य दबे; छह लोग घायल – Singrauli News




सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 36 वर्षीय अरुण विश्वकर्मा, 65 वर्षीय सतुलिया देवी और दो साल की पुष्पा विश्वकर्मा शामिल हैं। मकान गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव काम शुरू किया गया। जेसीबी से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला चिकित्सालय बैढ़न के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दीवार में दरार के बाद आ रही थी आवाज हादसे में घायल महिला बेलमती ने बताया कि परिवार के लोग रात में घर के अंदर सो रहे थे। मकान की एक दीवार पहले से फटी हुई थी और उसमें से आवाज आ रही थी। उन्हें घर गिरने की आशंका हुई, लेकिन परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले पूरा मकान ढह गया। बेलमती के मुताबिक, वह अपने चार बच्चों के साथ मिट्टी और मलबे में दब गई थीं। गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उनके पति घर के अंदर दबे दूसरे लोगों को देखने गए थे, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। बेलमती ने बताया कि उनका एक साल का बच्चा भी मलबे में दब गया था। एसडीएम बोले- तीन लोगों की मौत हुई मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मलबे से बच्चों, महिला और बुजुर्ग समेत कई लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक बच्ची, एक महिला और एक पुरुष की दबने से मौत हुई है। घायलों का बैढ़न ट्रामा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments