भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने से रोकने पर हुए घरेलू विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान उसके भाई ने भी टंकी पर चढ़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं पाया। पूरी घटना मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे की है और वीडियो में कैद हुई है। मृतक की पहचान शंकर अहिरवार पिता पदम अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शंकर का शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में वह गांव के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिजनों ने उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका भाई भी उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़ गया, लेकिन इससे पहले कि वह उसे रोक पाता, शंकर ने छलांग लगा दी। हादसे के बाद युवक को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। देखिए युवक की टंकी से कूदते हुए तस्वीरें…
Source link
शराब पीने से रोकने पर युवक ने किया सुसाइड: 80 फीट ऊंची टंकी से लगाई छलांग, लोगों ने मनाने की कोशिश की नहीं माना – Bhopal News
RELATED ARTICLES

