Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यबिहारमधेपुरा पुलिस ने 52 खोए मोबाइल लौटाए: ऑपरेशन मुस्कान के तहत...

मधेपुरा पुलिस ने 52 खोए मोबाइल लौटाए: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10.40 लाख रुपए के फोन बरामद, 42 मालिकों को सौंपे – Madhepura News




मधेपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए और गुम हुए 52 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 10 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। बुधवार को हेडक्वार्टर डीएसपी नेसार अहमद साह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों की पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध संसाधनों की मदद से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर कुल 52 मोबाइल बरामद किए। 42 मोबाइल कार्यक्रम में सौंपे, 10 थानों के जरिए लौटाए बुधवार, 11 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में 42 मोबाइल फोन उनके मूल धारकों को सौंपे गए। वहीं, शेष 10 मोबाइल संबंधित थानों के माध्यम से उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए। इस तरह पुलिस ने सभी 52 मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके धारकों को लौटाने में सफलता हासिल की। मोबाइल वापस मिलने पर खिले चेहरे लंबे समय बाद खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कई लोगों ने बताया कि मोबाइल में परिवार और परिचितों के जरूरी संपर्क नंबर के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां और व्यक्तिगत दस्तावेज भी सुरक्षित थे। मोबाइल गुम होने के बाद उन्हें इन जानकारियों को लेकर परेशानी हो रही थी। ऐसे में फोन वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए मधेपुरा पुलिस खोए हुए मोबाइल बरामद कर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई से उन लोगों को भी उम्मीद मिली है, जिनके मोबाइल फोन गुम हो चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments