Last Updated:
How to Make Barfi at Home: अगर आप घर पर कम समय में और कम सामग्री के साथ स्वादिष्ट मिठाई तैयार करना चाहते हैं, तो रोल बर्फी एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती इसे चना पाउडर या सत्तू, चीनी और नारियल पाउडर की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
ऐसे में बोकारो के शेफ देवाशीष ने रोल बर्फी बनाने की आसान रेसिपी साझा की है, जिसे घर पर कुछ ही स्टेप्स में तैयार कर सकते हैं. रोल बर्फी बनाने के लिए चना पाउडर या सत्तू, चीनी, नारियल पाउडर, इलायची, ठंडा दूध और घी कि जरूरत पड़ती है.
सबसे पहले चीनी को मिक्सर में डालकर उसका बारीक पाउडर तैयार कर लें. इसके बाद एक बर्तन में चना पाउडर या सत्तू को चीनी के पाउडर, इलायची और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा दूध डालें और फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें. वहीं मिश्रण को चिकना और मुलायम बनाने के लिए इसमें ऊपर से हल्का सा घी भी मिला सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, अगले चरण में मिश्रण को हाथों की मदद से रोल का लम्बा आकार दें. एक प्लेट में रखकर करीब 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें.
20 मिनट बाद इसे फ्रिज से निकाल लें और चाकू की मदद से छोटे-छोटे गोलाकार टुकड़ों में काट लें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट रोल बर्फी तैयार हो जाएगी और अब इसे आप परिवार और दोस्तों के साथ परोस सकते हैं.

