Monday, November 16, 2026
Homeफूडसमुद्र में उगता ये फूड, दिल्ली के फूड फेस्टिवल में छाया रोस्टेड...

समुद्र में उगता ये फूड, दिल्ली के फूड फेस्टिवल में छाया रोस्टेड ड्राइड सीवीड


Last Updated:

Korean Food Festival In Delhi: दिल्ली के लोगों को यह फूड आइटम काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि यह रेडी टू ईट है. साउथ कोरिया में लोग इसे लंच में इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसे खाने के लिए कुछ नहीं करना होता. बस पैकेट खोलकर खाना होता है. ना पकाने की झंझट और न गर्म करने की जरूरत.

ख़बरें फटाफट

Korean Food Festival In Delhi: साउथ कोरिया के फूड आइटम बहुत अलग और अनोखे होते हैं. अभी तक आपने उनके बारे में देखा होगा और फिलहाल भारत की बात करें तो भारत में भी साउथ कोरिया के फूड आइटम धीरे-धीरे करके अब लोगों को पसंद आने लगे हैं. इसी में एक फूड आइटम है जोकि इस बार दिल्ली में आयोजित कोरियन फूड फेस्टिवल में देखने के लिए मिल रहा है. दिल्ली के लोगों को यह फूड आइटम काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि यह रेडी टू ईट है. साउथ कोरिया में लोग इसे लंच में इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसे खाने के लिए कुछ नहीं करना होता. बस पैकेट खोलकर खाना होता है. ना पकाने की झंझट और न गर्म करने की जरूरत.

समुद्र में उगता है यह फूड आइटम
साउथ कोरिया के समुद्र में उगने वाले इस फूड आइटम को लेकर फूड फेस्टिवल में आए बाबू मंडल ने बताया कि यह रोस्टेड ड्राइड सीवीड है जोकि दक्षिण कोरिया का एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है. इसे समुद्री शैवाल यानी समुद्र में उगने वाले पौधों से बनाया जाता है. कोरिया में इसे किम या नोरी भी कहा जाता है. यह पूरी तरह से वेज होता है यानी यह शाकाहारी होता है. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले समुद्र से खाने योग्य सीवीड समुद्री शैवाल निकाला जाता है. इसे साफ करके पतली शीट के रूप में सुखाया जाता है. फिर इसे भुना जाता है. इसमें थोड़ा नमक और तिल का तेल या अन्य तेल लगाया जा सकता है.

कुरकुरा और हल्का नमकीन होता है स्वाद
बाबू मंडल ने बताया कि यह थोड़ा समुद्री स्वाद होता है. चिप्स की तरह सीधे खा सकते हैं. चावल, सुशी और कोरियन किम्बाप के साथ भी खाते हैं. इसे खाने के फायदे पर बात करें तो यह इसमें कुछ मात्रा में आयरन और अन्य खनिज होते हैं. इसमें फाइबर और कुछ एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. इसमें कैलोरी आमतौर पर कम होती है.
क्या इसे रोज खा सकते हैं पूछने पर उन्होंने बताया कि इसे सीमित मात्रा में खाना ठीक है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments