सहरसा के बनगांव रोड पर शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर 42 के कहरा निवासी मोहम्मद नूर इस्लाम (61) और उनके बेटे मोहम्मद शमीम (26) के रूप में हुई है। दुकान खोलने के बाद से चल रहा था विवाद शमीम ने बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले बनगांव रोड पर रॉयल कॉर्नर बिरयानी नाम से दुकान खोली थी। उनकी दुकान के सामने पिछले सात साल से लाइबा बिरयानी की दुकान संचालित है। शमीम का आरोप है कि नई दुकान खुलने के बाद से लाइबा बिरयानी के संचालक मो हामीम, मो नाजुक और मोमासूम से उनका विवाद चल रहा था। एग रोल मांगने पर शुरू हुई कहासुनी शमीम के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे लाइबा बिरयानी दुकान से मो हामीन उनकी दुकान पर आए और एग रोल मांगा। एग रोल नहीं देने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। शमीम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर और उनके पिता पर रॉड व अन्य चीजों से हमला किया। इसमें दोनों के सिर और हाथ में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. जमालुद्दीन ने दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई। उनका इलाज जारी है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Source link

