बालाघाट जिले के लामता थाना क्षेत्र में सिंचाई परियोजना में आग लगाने के मामले के आरोपी जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक और प्रतापपुर के सरपंच राजेश सिरसाम को पद से हटा दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोनों को अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है। 10 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर आग लगाने का आरोप 1 जुलाई को लामता क्षेत्र के राघोटोला में त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की सिंचाई परियोजना के स्थल पर आग लगाई गई थी। आरोप है कि 10 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर भुवनेश्वर रजक और राजेश सिरसाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आग लगाई। इस घटना में कंपनी की सिंचाई परियोजना का सामान जल गया था। इससे करीब 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद से वे न्यायालय में बंद हैं। जेल में होने से पंचायत के काम हो रहे थे प्रभावित दोनों जनप्रतिनिधियों के जेल में होने से सरकारी योजनाओं का लाभ देने और विकास कार्यों में दिक्कत आ रही थी। निर्माण कार्य भी रुक रहे थे। प्रतापपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच के जेल में होने से हो रही परेशानी बताते हुए उसका प्रभार किसी दूसरे निर्वाचित पंच को देने की मांग की थी। अधिनियम की धारा 40(1)ख के तहत कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40(1)ख के तहत आदेश जारी किए हैं। दोनों को लोकहित में पद से हटाने के साथ अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। आदेश के बाद क्षेत्र में खाली हुए पदों पर चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जनपद पंचायत बालाघाट के सीईओ फिरदोस शहा ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आगजनी केस में जनपद सदस्य, सरपंच को पद से हटाया: बालाघाट जिपं सीईओ के आदेश; 6 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे – Balaghat (Madhya Pradesh) News
RELATED ARTICLES

