Tuesday, November 17, 2026
Homeराज्यबिहारयात्रियों की वापसी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें: छठ के...

यात्रियों की वापसी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें: छठ के बाद स्टेशनों पर लोगों की भीड़, किउल-झाझा रेलखंड से गुजरेंगी कई ट्रेन – Jamui News


जमुई छठ के बाद दूसरे शहरों में काम और रोजगार के लिए लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

.

पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद समेत प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें चल रही हैं। इनमें कई ट्रेनें हाजीपुर-बरौनी-किउल-झाझा रेलखंड से गुजरेंगी।

25 नवंबर तक चलेगी मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तय तारीखों तक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

मऊ-कोलकाता स्पेशल (05096) हर बुधवार, 25 नवंबर तक और कोलकाता-मऊ स्पेशल (05095) हर गुरुवार, 26 नवंबर तक चलेगी।

30 नवंबर तक चलेगी आसनसोल-झांसी स्पेशल

लालकुआं-कोलकाता स्पेशल (05060) हर गुरुवार, 26 नवंबर तक और कोलकाता-लालकुआं स्पेशल (05059) हर शनिवार, 28 नवंबर तक चलेगी।

वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-आसनसोल स्पेशल (04185) हर बुधवार और रविवार, 29 नवंबर तक चलेगी। आसनसोल-झांसी स्पेशल (04186) हर गुरुवार और सोमवार, 30 नवंबर तक चलेगी।

सियालदह-गोरखपुर स्पेशल (03131) हर मंगलवार और गुरुवार, 26 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर-सियालदह स्पेशल (03132) हर बुधवार और शुक्रवार, 27 नवंबर तक चलेगी।

आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल (03527) हर शुक्रवार, 27 नवंबर तक और गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (03528) हर शनिवार, 28 नवंबर तक चलेगी।

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल (04624) हर बुधवार, 25 नवंबर तक और कोलकाता-अमृतसर स्पेशल (04623) हर शनिवार, 28 नवंबर तक चलेगी।

कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल (03109) हर मंगलवार, 24 नवंबर तक और प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल (03110) हर गुरुवार, 26 नवंबर तक चलेगी।

18 से 29 नवंबर के बीच चलेगी ट्रेनें

वहीं रेलवे पटना-हावड़ा (02024), रक्सौल-हावड़ा (03042 और 03044), पटना-सियालदह (03136), पटना-आसनसोल (03512), सीतामढ़ी-सियालदह (03134 और 03144), मधुबनी-कोलकाता (03186), बक्सर-टाटा (08184) और बरौनी-दुर्ग (08756) समेत अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है। ये ट्रेनें 18 से 29 नवंबर के बीच तय तारीखों पर चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से लेने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments