Sunday, October 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीIRCTC की नई सुविधा, चारधाम यात्रा के लिए घर बैठे बुक करें...

IRCTC की नई सुविधा, चारधाम यात्रा के लिए घर बैठे बुक करें हेलीकॉप्टर, जानें प्रोसेस


IRCTC ने चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की है। हेमकुंड साहिब के बाद अब केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू हो गई है। आज यानी 9 अक्टूबर शाम 3 बजे से केदारनाथ की यात्रा करने वाले यात्री घर बैठे हेलीकॉप्टर की राइड बुक कर सकेंगे। टिकट बुक करने के बाद तीर्थयात्री आसानी से हेलीकॉप्टर के जरिए चारधामों में से एक केदारनाथ की यात्रा कर सकेंगे।

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कर पाएंगे बुक

IRCTC ने इसके लिए डेडिकेटेड पेज बनाया है। केदारनाथ जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री IRCTC की इस वेबसाइट से अपना टिकट बुक कर सकेंगे। यात्री 16 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 के बीत केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकेंगे। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के लिए आप हेलीकॉप्टर को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक कर पाएंगे। आप केदारनाथ के लिए ऑफलाइन टिकट नहीं बुक कर पाएगें।

Image Source : IRCTCचारधाम यात्रा

कैसे करें बुक?

  • उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए IRCTC के साथ साझेदारी की है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट (यूकाडा) के मुताबिक, इच्छुक तीर्थयात्रियों कों सबसे पहले IRCTC की डेडिकेटेड वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ही आपको हेमकुंड साहिब और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने का ऑप्शन दिख जाएगा। हेमकुंड साहिब के लिए 22 सितंबर 2026 को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई थी।
  • केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री होम पेज पर बने Book Ticket पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको लॉग-इन वाला ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां सबसे पहले अकाउंट क्रिएट करना होगा, जिसके लिए Create an account वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • अकाउंट क्रिएट करने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग-इन करें।
  • लॉग-इन करने के बाद आप 16 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर के बीच की हेलीयात्रा की टिकट बुक कर पाएंगे।
Chardham yatra

Image Source : IRCTCचारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा श्री केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से शुरू हो जाती है। इस साल 22 अप्रैल से बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं, जो सर्दियां शुरू होने तक खुले रहेंगे। उत्तराकंड के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे अधिक 11,05,676 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। इसके बाद 23 अप्रैल से शुरू हुई बद्रीनाथ धाम की यात्रा में 9,08,619 श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य धामों की बात करें तो गंगोत्री मंदिर में 5,28,406, यमुनोत्री मंदिर में 5,07,421 और सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में 55,411 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

यह भी पढ़ें – Google Pixel 11 पर दमदार ऑफर, Flipkart Sale में हजारों रुपये सस्ता





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments