गोरखपुर कैंट पुलिस ने सोमवार की देर रात लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तस्कर से पिस्टल खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित भलुही गांव निवासी कृष्णा सिंह उर्फ काका के पास से .32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल पांच माह पहले 25 हजार रुपये में कैंट क्षेत्र में पकड़े गए श्रेयांश यादव से खरीदी थी। पहले मारपीट के दो मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, कृष्णा सिंह उर्फ काका के विरुद्ध कुशीनगर जिले में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। असलहा तस्करी के मामले में श्रेयांश यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उससे हथियार खरीदने वालों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में कृष्णा का नाम सामने आया। रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया युवक
पूर्वांचल में सक्रिय लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश 14 सितंबर को हुआ था। एसटीएफ और कैंट पुलिस ने विंध्यवासिनी पार्क के पास से श्रेयांश यादव उर्फ बबलू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला था कि मध्य प्रदेश के सेंधवा और हरियाणा के सोनीपत से हथियार लाकर गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज समेत पूर्वांचल के जिलों में सप्लाई किए जा रहे थे। 14 सितंबर को एसटीएफ ने पकड़ा था गिरोह
कैंट थाने में दर्ज असलहा तस्करी के मुकदमे में 31 आरोपी नामजद हैं। पुलिस और एसटीएफ अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। कृष्णा की गिरफ्तारी से जांच का दायरा हथियारों की सप्लाई करने वालों से आगे बढ़कर खरीदारों तक पहुंच गया है। पुलिस अब श्रेयांश से पिस्टल खरीदने वाले अन्य लोगों की पहचान और हथियारों के इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है। बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी से सामने आया था सेंधवा कनेक्शन
नेटवर्क की जांच के दौरान मध्य प्रदेश के बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना की भूमिका सामने आई थी। एसटीएफ ने 31 अक्टूबर को उसे कैंट क्षेत्र के कौवाबाग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से दो पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थीं। पूछताछ में पता चला था कि वह सेंधवा के स्थानीय कारीगरों से पिस्टल खरीदकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था। सेंधवा जेल में श्रेयांश से मुलाकात के बाद दोनों के बीच संपर्क बना था। श्रेयांश की गिरफ्तारी के बाद भी उसके भाई रणधीर यादव के बुलाने पर बिट्टू दो पिस्टल लेकर गोरखपुर पहुंचा था।
Source link
गोरखपुर में लारेंस बिश्नोई गिरोह से पिस्टल खरीदने वाला गिरफ्तार: कुशीनगर के युवक ने 25 हजार में खरीदा असलहा, रेलवे स्टेशन से अरेस्ट – Gorakhpur News
RELATED ARTICLES

