Wednesday, November 18, 2026
Homeराज्यबिहारअज्ञात गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत: ससुराल...

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत: ससुराल से घर लौट रहे थे, परिजनों और स्थानीय लोगों ने एक घंटे सड़क जाम किया – Banka News




बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बहदिया मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान ओढ़नी ओपी क्षेत्र के सिमराकूरा गांव निवासी लूटन साह के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ससुराल से घर लौट रहे थे बुजुर्ग जानकारी के अनुसार, लूटन साह बहदिया गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। मंगलवार शाम वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहदिया मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल और गांव से परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों ने समझाकर हटवाया जाम सूचना मिलने पर कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश और जंदा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जंदा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments