Wednesday, November 18, 2026
Homeफूडपाली के फुलाद रेलवे स्टेशन का ब्राउन मावा देशभर में हुआ प्रसिद्ध

पाली के फुलाद रेलवे स्टेशन का ब्राउन मावा देशभर में हुआ प्रसिद्ध


Last Updated:

Pali Fulad Famous Sweets: राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील स्थित फुलाद रेलवे स्टेशन का पारंपरिक ब्राउन मावा अपनी शुद्धता और स्वाद के दम पर देशभर में प्रसिद्ध हो रहा है. गौरमघाट घूमने आने वाले सैलानी इस खास मावे का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली. हमारे दादा और परदादा के समय जो खाने पीने की रेसीपी हुआ करती थी उसकी होड शायद आज की पीढी में कोई न कर पाए और जब वही दादा के हाथ का स्वाद एक खास रेसीपी के रूप में बाहर आ जाए तो वह आने वाली उनकी जनरेशन को एक नई पहचान देने का काम भी कर जाती है. कुछ ऐसी पहचान बन चुका है एक ऐसा ब्राउन कलर का मावा जिसको खाने के लिए महज एक छोटे से स्टेशन पर सैलानी अलग-अलग राज्यो से पहुंचते है. यह स्टेशन कहीं ओर नही बल्कि पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील में स्थित है जहां से स्वर्ग यानि की गोरमघाट के लिए ट्रेन रवाना होती है.

मगर ट्रेन से जाने से पहले और वापस आने के बाद लोग यहां पर उसी दादा की खास रेसीपी जिसको अपनाकर आगे बढाने का काम कर रहे कमलेश वैष्णव के हाथ से बने मावे को चखना और अपने शहर ले जाना नही भूलते.यही वजह है कि अब पाली के गुलाब हलवे की तरह ही यहां का मावा भी काफी प्रसिद्ध हो चुका है.

स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दराज से यहां खिंचे चले आते
जब भी राजस्थान के पाली जिले की मिठाइयों का जिक्र होता है, तो सबसे पहले जुबान पर मशहूर ‘गुलाब हलवे’ का नाम आता है. लेकिन, जिले की मारवाड़ जंक्शन तहसील स्थित ऐतिहासिक फुलाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाला खास ‘ब्राउन मावा’ भी अपनी अनूठी मिठास और शुद्धता के दम पर देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है. अरावली की वादियों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गौरमघाट के प्रवेश द्वार पर मिलने वाले इस मावे का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दराज से यहां खिंचे चले आते हैं.

दादा के जमाने से चली आ रही स्वाद की परंपरा
फुलाद स्टेशन पर मिलने वाले इस प्रसिद्ध मावे की खासियत इसकी पारंपरिक निर्माण शैली और शुद्धता है. वर्तमान में इस पुश्तैनी काम को संभाल रहे दुकानदार बताते हैं कि वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो इस स्वाद को जिंदा रखे हुए हैं. उनके दादा के समय से मावा बनाने की जो प्रक्रिया और गुणवत्ता के मानक तय किए गए थे, आज भी उन्हीं को पूरी ईमानदारी से फॉलो किया जा रहा है. बिना किसी मिलावट के, केवल शुद्ध दूध और चीनी को धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाकर यह सुनहरा-भूरा (ब्राउन) मावा तैयार किया जाता है, जो इसे आम मावे से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट बनाता है.

400 रुपये किलो बिकता है, सीजन में कम पड़ जाता है स्टॉक
शुद्धता और बेहतरीन स्वाद के बावजूद यह खास ब्राउन मावा बेहद किफायती दर पर यानी महज 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई लोग तो केवल इस मावे को खाने और पैक करवाकर ले जाने के लिए ही फुलाद स्टेशन आते हैं. खासकर मानसून के सीजन में, जब अरावली की पहाड़ियों पर बसा गौरमघाट अपनी हरियाली और झरनों से पर्यटकों को आकर्षित करता है, तब यहां सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस पीक सीजन के दौरान मावे की मांग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दुकानदारों के लिए ग्राहकों की जरूरत पूरी करना मुश्किल हो जाता है और स्टॉक कम पड़ने जैसे हालात बन जाते हैं.

पर्यटकों की पहली पसंद बना फुलाद का मावा
गौरमघाट की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने आने वाले सैलानियों के सफर का यह मावा एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है. यहां घूमने आए पर्यटक आकाश ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे जब भी गौरमघाट आते हैं, तो फुलाद स्टेशन का यह मावा जरूर खाते हैं. आकाश के मुताबिक, “यह बहुत ही शानदार और शुद्ध मावा है. मैं अपने पूरे परिवार के साथ यहां आता हूं और हम सभी को इसका स्वाद बेहद पसंद है. जो भी पर्यटक गौरमघाट घूमने आएं, उन्हें इस पारंपरिक मावे का स्वाद जरूर चखना चाहिए.”

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments